लखनऊः युवकों ने दिनदहाडे किया किशोरी को अगवा,पिता ने चार खिलाफ दी तहरीर 

0 19

लखनऊ — कृष्णानगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर मुहल्ले में बुधवार पूर्वाहन एक किशोरी को कुछ लड़को ने अपने साथियों संग मिल कर अगवा कर लिया ।

काफी तलाश के बाद किशोरी का पता ठिकाना न मिलने पर पीड़ित पिता ने स्थानीय थाने में जारकर दो ज्ञात व चार अज्ञात युवको के खिलाफ लिखित तहरीर दी । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है ।

Related News
1 of 1,457

दरअसल कृष्णानगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर चौकी अंतर्गत लाल दुर्गा मंदिर के समीप स्थित गिरी के मकान में किराए पर रहने वाले रिक्शा चालक कल्लू चौरसिया पुत्र छेदालाल चौरसिया अपनी पत्नी कृष्णा देवी , दो बेटियों व दो बेटों संग किराए पर रहते हैं । बुधवार सुबह लगभग 10 बजे कल्लू की बेटी प्रियंका -15 (वास्तविक नाम) पकरी पुल स्थित सब्जी की दुकान पर सब्जी खरीदने गई जहाँ उसका परिचित व कांशीराम कालोंनी , सदरौना , पारा निवासी चाँद मोहम्मद – 26 ने मुंडावीर मंदिर , कासिमपुर पकरी , आलमबाग निवासी हबीब व अपने चार दोस्तों संग मिलकर किशोरी को जबरन अपने संग उठा ले गए ।

 मामले की जानकारी मिलने पर किशोरी प्रियंका के पीड़ित पिता कल्लू बेटी की तलाशा में चाँद मोहम्मद व हबीब के घर गया लेकिन बेटी के न मिलने पर वह हताश होकर गुरुवार सुबह स्थानीय कृष्णानगर थाने में जाकर चाँद मोहम्मद , हबीब व चार अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ लिखित तहरीर दी । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है ।

(रिपोर्ट-अंशुमान दुबे,लखनऊ)

Comments
Loading...