लखनऊः ट्रेन उड़ाने की धमकी पर रेलवे सुरक्षा बल अलर्ट

0 23

लखनऊ — राजधानी लखनऊ में बरौनी एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी के बाद कालिंदी एक्सप्रेस में हुए धमाके पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान अलर्ट हो गए है।

Related News
1 of 1,457

रेलवे ने ट्रेनों व स्टेशन परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। जीआरपी के कंट्रोल रूम में आरपीएफ व जीआरपी का संयुक्त दस्ता सीसीटीवी के जरिए संदिग्धों पर नजर रख रही है। इसी के मद्देनजर एसपी जीआरपी सौमित्र यादव ने गुरुवार को चारबाग स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Comments
Loading...