लखनऊःमाफिया अतीक अहमद के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की FIR

0 18

लखनऊ — पूर्व सांसद व सपा के बाहुबली नेता अतीक अहमद पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया है। उनपर दिसंबर 2018 में रियल एस्टेट डीलर मोहित जायसवाल को अपहरण कर जेल में लाकर पीटने का आरोप है।

Related News
1 of 1,457

सीबीआई ने अतीक अहमद समेत 17 अन्य आरोपियों को भी इस मामले में आरोपी बनाया है।लखनऊ के बिल्‍डर मोहित जायसवाल ने अतीक अहमद के खिलाफ न सिर्फ जेल में पीटने, बल्कि दो कंपनियों को हड़पने का भी आरोप लगाया था और इस बाबत शिकायत भी दर्ज कराई थी। कथित तौर पर अतीक अहमद के गुर्गों ने 26 दिसंबर, 2018 को बिल्‍डर मोहित को सरेआम अगवा कर लिया था। मोहित को उसी गाड़ी से देवरिया जेल ले जाया गया था।

आरोप है कि अतीक अहमद ने मोहित की बंधवाकर पिटाई करवाई। साथ ही उनकी दो कंपनियों को जबरन अपने गुर्गों के नाम करवा लिया।मोहित जायसवाल को लखनऊ से अगवा किया गया था और देवरिया जेल ले जाया गया था जहां जेल में बंद डॉन अतीक अहमद और उनके सहयोगियों ने मोहित के साथ मारपीट करने के साथ ही उसकी गाड़ी पर भी कब्जा कर लिया था। इस मामले में कृष्णानगर कोतवाली में एफआइआर दर्ज थी। इस प्रकरण में पुलिस अतीक समेत आठ लोगों के खिलाफ चार्जशीट फ़ाइल कर चुकी है।

Comments
Loading...