लॉकडाउन के बीच दो पक्षों में जमकर पथराव, वीडियो वायरल

0 18

मेरठ में भले ही लॉकडाउन (lockdown ) है लेकिन उसके बावजूद भी लोग मामूली विवाद को लेकर टकराव से बाज नहीं आ रहे हैं। मेरठ में पथराव का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो पक्षों में जमकर पथराव हो रहा है। लाठी-डंडे चल रहे हैं। झगड़े के दौरान करीब 4 लोग घायल भी हो गए।

ये भी पढ़ें.. Lockdown में इंसान के बाद गाय-भैसों के चारे की भी हो रही कालाबाजारी

घटना मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के आरा मशीन वाली गली की है । जहां मामूली विवाद को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। अपनी टीवी स्क्रीन पर लाइव तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

Related News
1 of 37

जहां एक तरफ कोरोना के लेकर जिले में लॉकडाउन (lockdown ) है और पुलिस लोगों को 1 मीटर की डिस्टेंस बनाने का पाठ पढ़ा रही है वहीं ऐसे लोग आपसी रंजिश को लेकर मारपीट पर उतारू हैं। घटना की काफी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में ले लिया और अब मारपीट करने वालों पर कार्रवाई करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें..COVID-19 कंट्रोल रूम में कॉल कर की थी समोसे व पान डिमांड, अब कर रहे नाली साफ

(रिपोर्ट- सागर कुशवाहा, मेरठ)

Comments
Loading...