प्रेम विवाह करने पर घर वालों ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

0 21

न्यूज डेस्क — परिजनों की मर्जी के बगैर एक लड़की ने नीची जाति के लड़के से विवाह कर लिया तो वहीं नाराज घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार करा डाला। यही नहीं घरवालों ने सिर मुंडाकर मृत्यु भोज का भी आयोजन किया।

Related News
1 of 1,457

दरअसल मामला मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के बोरी गांव का है जहां एक परिवार वालों ने अपनी जिंदा बेटी की अर्थी निकालकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि उनकी बेटी ने नीची जाति के लड़के के साथ भागकर शादी कर ली थी। जिंदा लड़की के अंतिम संस्कार में सिर्फ उसका परिवार ही नहीं बल्कि उसके रिश्तेदार और पूरा गांव भी शामिल हुआ। यहीं नहीं अंतिम संस्कार के बाद मृत्यु भोज का भी आयोजन किया गया। 

बता दें कि बरिया परिवार की लड़की कुसुम (20 वर्ष) 27 अक्टूबर को लापता हो गई थी। घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि कुसुम घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी और फिर घर नहीं लौटी। जब उसके कॉलेज के दोस्तों से पूछताछ की गई तो उसका पता चला। उसने अलीराजपुर जिले के भाभरा गांव निवासी नानू डांगी के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों के प्रेम संबंध कॉलेज में पढ़ने के दौरान हो गए थे।वहीं पुलिस दोनों को पकड़कर एसडीएम की कोर्ट में लाई तो यहां उसने बयान दिया कि वह नानू से शादी कर चुकी है और उसी के साथ रहेगी। जिसे एसडीएम ने नानू के साथ भेज दिया लेकिन कुसुम के परिवार को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। 

इसके बाद परिजनों से फूल माला पहनाकर कुसुम की चिता पर रोए। उसकी चिता कंधे पर उठाकर पूरे गांव में घुमाया गया और फिर श्मशान में उसकी इस चिता को आग लगा दी गई। कुसुम की घर पर जितनी भी तस्वीरें थीं उन्हें भी जला दिया गया। इसके अलावा घर में शोकसभा आयोजित की गई और उसके बाद मृत्यु भोज भी किया गया। इस दौरान सारे रिश्तेदारों और गांववालों को भोजन परोसा गया।

Comments
Loading...