कौशाम्बीः भाजपा सांसद का गांव-गांव में विरोध शुरु !

0 24

कौशाम्बी — यूपी के कौशाम्बी में सांसद रह चुके विनोद सोनकर को पुनः टिकट दिए जाने के बाद गांव -गांव विरोध होना शुरु हो गया है। ये हम नही बल्कि भाजपा में कार्यरत उनके ही सक्रिय कार्यकर्ता कह रहे है। 

Related News
1 of 1,457

ताजा मामला कौशाम्बी के सरसवां ब्लाक के उनौ गांव का है। जहाँ विनाद सोनकर को पुनः टिकट दिए जाने के बाद गांव का किसानों के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी मैदान में उतर आए है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पांच वर्ष पूरे हो गए है लेकिन सांसद विनोद सोनकर आज तक गांव नही आये। और गांव भाजपा के एक नेता के निजी स्वार्थ में उसके ही निजी जमीन पर सरकारी नलकूप लगवा दिया है। जिसके चलते गांव में लगे हैण्डपम्पों का जल स्तर कम हो जाएगा और लोग एक-एक बूंद पानी के तरह जायेगे।

इसी आक्रोश में गांव के किसानों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैनर लगा कर गांव का भ्रमण कर विनोद सोनकर मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। और विनोद सोनकर को उनौ गांव में घुसने पर रोक लगा दी गयी है।

(रिपोर्ट-शेषधर तिवारी,कौशाम्बी)

Comments
Loading...