कानपुर: अस्पताल ने भेजी लाश,पोस्टमार्टम हाउस में निकली जिंदा

0 26

कानपुर — यूपी के कानपुर एक प्राइवेट अस्पताल की ऐसी करतूत सामने आई है जो आप को भी हैरान कर देगी. दरअसल थाना स्वरूपनगर क्षेत्र के राम शिव नर्सिंग होम में एक जिंदा मरीज को न सिर्फ मृत घोषित कर दिया गया बल्कि लापरवाही की सारी हदे पार करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया.

Related News
1 of 1,457

वहीं जब परिजनों को अस्पताल के डॉक्टर के ऊपर शक हुआ तो पुलिस ने जांच की तो युवक जिंदा था. इसके बाद आनन-फानन में गंभीर हालत में युवक को हैलट के आईसीयू में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं गुस्साए परिजनों ने थाने में हंगामा कर आरोपी डॉक्टर एके सिंह के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.

फतेहपुर जनपद में एक सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय फूल सिंह यादव घायल हुए थे. जिन्हें उपचार के लिए कानपुर के रामा शिव नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया था. इस अस्पताल के डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर डेथ सार्टिफिकेट भी जारी कर दिया था और पोस्टमार्टम कराने के लिए स्वरूप नगर पुलिस को सूचना भी दे डाली. इसके बाद मरीज के भतीजे ने शक जताया और पुलिस को सूचना दी, तो जांच में मरीज जिंदा निकला.

Comments
Loading...