जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी शाहनवाज सहारनपुर से गिरफ्तार

0 190

लखनऊ — यूपी एटीएस को गुरुवार देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। एटीेएस ने सहारन पुर से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शहनवाज अहमद तेली को गिरफ्तार किया है।

Related News
1 of 1,457

एटीएस ने सहारनपुर स्थित देवबंद में एक प्राइवेट हॉस्टल में छापा मारकर इसे गिरफ्तार किया। सूत्रों के मुताबिक, शहनवाज आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर आतंकियों की भर्ती करता था।

माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शाहनवाज का हाथ हो सकता है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह एक बजे तक इस बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। 

बता दें कि यूपी एटीएस ने देवबंद में आज तड़के छापा मारकर संदिग्धों से पड़ताल की । इसमें से एक संदिग्ध शाहजवाज को लखनऊ लाया गया है जबकि तीन से सहारनपुर में पूछताछ चल रही है। देवबंद से कश्मीर के साथ ओडिशा के कुछ छात्रों को हिरासत में लिया गया है।

Comments
Loading...