IPL मिस्ट्री गर्ल का हुआ खुलासा, इस खिलाड़ी से है तालुक !

0 40

स्पोर्ट्स डेस्क– आईपीएल मैचों के दौरान क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स  पर कैमरा बार-बार जूम करता रहता है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के पिछले दो मैचों के दौरान एक ऐसी लड़की को बार-बार दिखाया जा रहा था। जिसके बारे में हर कोई जानने को बेकरार था कि यह मिस्ट्री गर्ल कौन है।

Related News
1 of 318

कमेंटेटर भी इसके बारे में कुछ बता नहीं पा रहे थे। कोई इन्हें पार्ले-जी गर्ल बोल रहा है तो कोई उन्हें मॉडल बता रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये कौन हैं? बता दें, ये मिस्ट्री गर्ल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी दीपक चहर की बड़ी बहन है। जो उनका मुकाबला देखने स्टेडियम में आती हैं।

इनका नाम मालती चहर है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। मालती चहर का दूसरा भाई राहुल चहर है जो मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहा है। मालती चहर मिस दिल्ली की रनर-अप रह चुकी हैं। वो मॉडल हैं और फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रही हैं।

मालती धोनी की सबसे बड़ी फैन हैं। धोनी दीपक को हर मैच में मौका दे रहे हैं और दीपक खुद को प्रूफ कर रहे हैं। बता दें, IPL में चेन्नई सुपर किंग्स टॉप पोजीशन पर है, और उनका प्ले-ऑफ में पहुंचना भी आसान नजर आ रहा है। 

Comments
Loading...