अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

0 40

 

उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर 58 पुलिस ने सोमवार को चार वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गई है।

Related News
1 of 19

यह भी पढ़ें –आप भी देखें ग्रेटर नोएडा के DM की दिल को छू लेने वाली शानदार फोटो…

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सोमवार को सेक्टर 57 के पास से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

उनकी पहचान सोनपाल, दीपक, चिराग, तथा हिमांशु के रूप में हुई हैं। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया है ।

Comments
Loading...