India Pakistan Ceasefire: भारत-पाक के बीच सीजफायर लागू, भारत ने दिया कड़ा संदेश

140

India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम लागू हो गया है। दोनों देशों ने इसका ऐलान कर दिया है। भारत ने कहा कि हमने अपनी शर्तों पर संघर्ष विराम लागू किया है और अगर पाकिस्तान ने आगे कुछ करने की हिमाकत की तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इसके अलावा भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी आतंकी घटना को देश के खिलाफ युद्ध माना जाएगा और उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल पिछले 3 दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान लगातार भारत पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। वहीं भारत भी लगातार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।

India Pakistan Ceasefire: भारत ने दिया कड़ा संदेश

भारत सरकार से जुड़े सूत्रों ने मुताबिक भारत ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ किसी भी तरह की गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भारत ने फैसला किया है कि भविष्य में किसी भी आतंकवादी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध माना जाएगा और उसी के मुताबिक जवाब दिया जाएगा।

तीनों सेना प्रमुखों से पीएम मोदी ने की बात

Related News
1 of 101

इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों समेत अन्य अधिकारियों के साथ लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई।

गौरतलब है कि इससे पहले आज भारतीय सेना ने कहा था कि पाकिस्तानी सेना ने अपने सैनिकों को अग्रिम इलाकों में भेजना जारी रखा है। पाकिस्तान की लगातार उकसावे वाली हरकतों और हवाई संघर्षों के जवाब में भारत ने संयम से काम लिया है। भारत ने दोहराया है कि वह तनाव नहीं बढ़ाना चाहता, बशर्ते पाकिस्तान भी ऐसा ही करे।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...