भारत-नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों की टीम करेगी सर्वे

0 14

बहराइच —  भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नोमेंस लैंड पर स्थापित दोनों देशों के सीमा स्तंभ कई जगह गायब हैं। कुछ स्थानों पर अतिक्रमण है। इसका सर्वे किया जाएगा।

सर्वे कार्य भारत और नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम करेगी। यह निर्णय शुक्रवार को दोनों देशों के ‌अधिकारियों की बैठक में लिया गया। बैठक की रिपोर्ट भी शासन को भेजी गई है।

Related News
1 of 1,456

नानपारा तहसील अंतर्गत अगैया में स्थित सीमा सुरक्षा बल के छठी बटालियन के मुख्यालय पर स्थित कतर्निया ब्लाक सभागार में सीमा सर्वे 2018-19 की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने की। बैठक में भारत सरकार के सर्वे आफिसर अनुराग कुमार शर्मा तथा चीफ सर्वे ऑफिसर नेपाल उमेश कुमार भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान भारत-नेपाल सीमा की स्थिति पर चर्चा हुई।

बैठक में दोनों देशों की सीमा के मध्य ‌स्थित नोमेंस लैंड पर क्षतिग्रस्त व गायब सीमा स्तंभों पर चर्चा की गई। साथ ही स्थानीय लोगों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने और नये सीमा स्तम्भों के निर्माण पर भी चर्चा हुई। बैठक में मौजूद दोनों देशों के अधिकारियों ने एक-दूसरे को सहयोग प्रदान करने आश्वासन दिया। बेहतर तालमेल की भी अपेक्षा की। 

नेपाल से आए अधिकारियों के दल का नेतृत्व कर रहे सीडीओ कपिलवस्तु अर्जुन प्रसाद पोखराल ने कहा कि सर्वे कार्य में हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। बैठक में तय हुआ कि सीमा पर सर्वे कार्य जनपद बलरामपुर से शुरू किया जायेगा। इस मौके पर जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने सीमा की कुछ अन्य समस्याओं पर भी मंथन किया। इसके बाद सभी अधिकारियों का आभार जताया। 

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...