राजधानी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, लुढ़का पारा

0 13

लखनऊ — पहाड़ों पर जहां सर्दी कहर बरसाने लगी है वहीं ठंड राजधानी  लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। लखनऊ व आसपास के जिलों में आज सुबह से ही हल्का कोहरा छाया हुआ है।वहीं तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने की उम्मीद है।

Related News
1 of 1,457

वहीं उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता ने बताया कि, मंगलवार सुबह हल्के कोहरे का असर दिखाई दिया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलेगी और आसमान साफ रहेगा। दिन में 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवायें चलेंगी जिससे ठंड बढ़ने का अनुमान है। दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूतमन तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 11 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 9 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में लोग ठण्ड से बचने के लिए अपने घरों में दुबक से गए हैं। सुबह- सुबह सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम ही रहती है। कड़ाके की ठण्ड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। 

रिपोर्ट- सुजीत शर्मा,लखनऊ

 

Comments
Loading...