मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात, दो नाबालिग बहनों के साथ दस लड़कों ने किया गैंगरेप

झारखंड के गुमला जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर आई है।

0 795
झारखंड के गुमला जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर आई है। यहां दशहरे के मेले से लौटते वक्त दो चचेरी बहनों के साथ दस लड़कों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामलां सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दो नाबालिग चचेरी बहनें अपने भाई के साथ दशहरे के मेले से लौट कर घर वापस आ रहीं थीं। कुछ मनचलों ने मेले से ही दोनों बहनों का पीछा करना शुरू कर दिया था फिर रास्ते में सुनसान जगह मिलने पर उनके भाई को मार पीट के वहां से भगा दिया   और फिर जंगल में ले जाकर दोनों लड़कियों के साथ सामूहिक रूप से बलात्कार किया।
लड़कियों ने जब दुष्कर्म का विरोध किया तो उन हैवानों ने उन दोनों को बुरी तरह मारा। किसी तरह करके दोनों बहनें उनके चंगुल से भाग निकली और फिर गांव आकर अपने परिजनों और आस पास के लोगों को इस घटना की आप बीती सुनाई। गांववालों ने जब दोनों पीड़ितों की बात सुनी तो वे आक्रोश से भर गए। उन दोनों को साथ लेकर गांव वालें स्थानीय पुलिस थाने पहुचें और इस मामलें की तहरीर लिखाई।
Related News
1 of 811

एक आरोपी ने की आत्महत्या:

जब पुलिस को इस घटना की शिकायत मिली तो पूरा महकमा हरकत में आ गया। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपियों की दबिश करनी शुरू कर दी है। अभी मिली खबर के अनुसार पुलिस के डर से एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली है। उसके शरीर को पंखे से लटका पाया गया।  पुलिस अभी अन्य आरोपियों की खोजबीन कर रही है। गावंवालों के आक्रोश के चलते पुलिस भी काफी दबाव में है। बताया जा रहा है की दोनों पीड़ित बहनें आदिवासी समाज से आती हैं।

ये भी पढ़ें.. 20 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...