सोशल मीडिया पर मोदी-योगी पर टिप्पणी करने वाला प्रभारी लाइन हाजिर

0 11

न्यूज डेस्क — सोशल मी़डिया पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को लेकर टिप्पणी करना सुलतानपुर स्वाट टीम प्रभारी को भारी पड़ गया। सेवा आचरण नियमावली का उल्लंघन करने के मामले में प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Related News
1 of 1,457

दरअसल आरोप है कि बीते दिनों स्वाट टीम प्रभारी आजाद सिंह केसरी द्वारा सोशल मीडिया पर सीएम मोदी व सीएम योगी को लेकर कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। इस पर जौनपुर जिले के बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने कार्रवाई के लिए डीजीपी ओपी सिंह को पत्र लिखा। ऊपर से मिले निर्देश के बाद आजाद सिंह केसरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। वहीं एसपी अमित वर्मा ने पूरे मामले की जांच आईपीएस डॉ. मीनाक्षी कात्यायन को सौंपी है। जिसके चलते इस मामले में कुछ और लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

Comments
Loading...