‘यूपी समाचार’ की खबर का असर: जिला टॉपर के स्कूल प्रबंधन व प्रधानाचार्य पर मुकदमा दर्ज
फर्रुखाबाद– उत्तर प्रदेश में शिक्षा में माफियाओं की जड़े कहां तक है उसका नमूना यह है एक ही लड़की ने दो दो बोर्डो व दो जगहों से इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग किया। यह मामला यूपी समाचार के संज्ञान में आने के बाद सोया हुआ शिक्षा विभाग नींद से जाग गया।
बीते दिनों यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी हुआ था। जिसमें गजेंद्र सिंह मीरा देवी बालिका इंटर कॉलेज हर्ष नगर बहोरिकपुर की छात्रा कुमारी निधि यादव पुत्री गजेंद्र सिंह ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला टॉप किया था।इसके बाद खुलासा हुआ कि निधि यादव ने इसी सत्र में सीबीएससी बोर्ड के माध्यम से भी राजपूताना पब्लिक स्कूल जहानगंज में भी इंटरमीडिएट की परीक्षा दी।एक सत्र में दो बोर्डो से परीक्षा देने का खुलासा यूपी समाचार में होने पर यह मामला सुर्खियां बन गया। जिसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू ने थाना जहानगंज पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने जिला टॉपर छात्रा निधि यादव उसके पिता गजेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया एसपी मृगेंद्र सिंह ने बताया कि जिला विधायल निरीक्षक द्वारा जहानगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया उस मुकदमे में सही जांच की जायेगी हो सकता है कि इस प्रकरण में कोई गिरोह लगा हुआ हो उस लड़की के साथ परीक्षार्थियों ने भी दो दो बोर्डो से परीक्षा एक ही समय दी हो जांच में जो दोषी सामने निकलकर आयेगा उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जायेगी।
प्रभारी जिला विधालय निरीक्षक अरुण सिंह राठौर ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया आगे पुलिस जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
शिक्षा विभाग व पुलिस के द्वारा सही तरीके से दो दो बोर्डो से परीक्षा देने के मामले में जांच की गई तो हो सकता है कि जिले सैकड़ो छात्र छात्राओ ने दो दो बोर्डो से एक ही वर्ष में बोर्ड परीक्षा दी हो एसपी के अनुसार यह मामला बहुत बड़ा हो सकता है इसलिए इसकी जांच गहनता से करनी जरूरी है।क्योकि विहार राज्य में भी टॉपर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ था।
(रिपोर्ट – दिलीप कटियार , फर्रुखाबाद )