कुचली जा रही छात्रों की प्रतिभाएं, भू माफियाओं ने किया खेल के मैदान पर अवैध कब्जा

0 21

एटा– प्रदेश के मुखिया योगी अदित्यनाथ छात्र- छात्राओ के खेलों को लेकर कितने ही गंभीर क्यो ना हों लेकिन भू माफिया और अवैध कब्जा धारक खेलों के मैदानों पर कब्जा करने से भी बाज नही आ रहे है।

ताजा मामला जनपद एटा के तहसील अलीगंज कस्बा राजा का रामपुर का है। जहा छात्रों की खेल की प्रतिभाओं को कुचलने का कार्य किया जा रहा है। परेशान छात्रों के पास खेलने के लिए कोई दूसरा मैदान भी नही है। मौजूदा मैदान में काफी गंदगी है और मैदान को चारों तरफ से भू-माफियाओ द्वारा लगातार अवैध कब्जा किया जा रहा है।

Related News
1 of 1,456

बताया जाता है कि बी. डी. आर. एस इंटर कॉलेज के छात्रों की प्रतिभाओं के साथ खेल हो रहा है। दरअसल कॉलेज का खेल का मैदान कॉलेज से ही सटा हुए ही है, जहां पर कोई साफ-सफाई भी नही है। वही छात्रों का कहना है कि इस मैदान को दिन ब दिन भू माफियाओं ने कब्जा करके छोटा कर दिया है। जबकि इन छात्रों की किसी ने सुध नही ली। छात्रों ने बताया कि अभी हाल ही में रोड का निर्माण कार्य हुआ था जिसमे भारी मात्रा में रोड निर्माण का सामान भी डलवा दिया गया था और भू माफियाओ ने मैदान में गड्ढे करा दिए गए है जिससे बच्चे इसमे खेल ना पाये। संयंत्र के तहत कार्य खत्म के साथ-साथ इस खेल के मैदान को भी खत्म कर दिया गया। 

मैदान में बड़े-बड़े गड्ढे बना कर छोड़ दिये गए है। जिससे परेशान छात्र को चिंता सता रही है कि कही खेल के साथ- साथ खेल-खेल में गड्ढे में गिर जाने से कोई बड़ी दुर्घटना घटित ना हो जाये। वही पीड़ित परेशान छात्रों को खेलने के लिए कस्बा में कोई अन्य जगह भी नही बची है। 

(रिपोर्ट- आर. बी. द्विवेदी , एटा )  

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...