आईजी रेंज आगरा सतीश गणेश को मिला अनोखा सम्मान

0 13

आगरा–आगरा रेंज के आईजी सतीश गणेश को एक अनोखा सम्मान मिला है और ये सम्मान किसी खास तबके पर आसीन माननीय ने नहीं, बल्कि एक आम आदमी ने दिया है।

Related News
1 of 1,457

अब तक आईजी साहब खुद पुलिस कर्मियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित करते थे, लेकिन एटा के विजय पाल सिंह नामक शख्स ने आईजी को यह इनाम देकर मिसाल कायम कर दी है। कार्यशैली से खुश होकर एक आम आदमी ने आईजी सतीश गणेश को 500 का नगद इनाम दिया।

विजय पाल सिंह ने सतीश गणेश के अकाउंट में 500 का चेक भेज कर सम्मान दिया। बता दें पहली बार किसी आईजी को आम आदमी की तरफ से नगद पुरस्कार दिया गया है। थाने में आम आदमी की फरियाद को जांचने आईजी रेंज कर्नल सतीश बनकर पहुंचे थे ।

Comments
Loading...