लखनऊ मेंं शादी से इंकार करने पर दुल्हे समेत कई लोगों किया गंजा,बनाया बंधक

0 13

लखनऊ — हमारे देश में दहेज जैसी समाजिक कुप्रथा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन दहेज के मामले सामने आते रहते हैं। एेसा ही एक मामला लखनऊ के खुर्रम नगर से सामने आया है,

जहां दहेज में अपाचे मोटरसाइकिल और सोने की चैन न मिलने पर दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद कल देर रात लड़की पक्ष और लड़के पक्ष में जमकर कहासुनी हुई और मारपीट हो गई।इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष के लोगों को पकड़ कर कमरे में बंधक बना लिया और उनका सर मूड दिया।

Related News
1 of 1,457

दरअसल इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के खुर्रम नगर में बहराइच से बारात लाए दूल्हे के पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ दी और बारात वापस ले जाने लगे जिसके बाद गुस्साए हुए लड़की पक्ष के लोगों और लड़के पक्ष के लोगो मे आपस में कहासुनी हो गई। मामला तूल पकड़ता गया और लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष को पकड़कर कमरे में बंधक बना लिया और मारपीट शुरू कर दिए और इतना ही नहीं लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के साथ आए हुए कई लोगों के सर के बाल मूड दिए इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

 मौके पर थाना इंदिरा नगर की पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया और आरोपियों को पकड़ कर थाने ले गई।वहीं लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि लड़की की करीब डेढ़ महीने पहले जनपद बहराइच के अब्दुल कलाम से शादी तय हुई थी और शादी में वाशिंग मशीन, फ्रिज, कूलर, टीवी पल्सर मोटरसाइकिल आदि देने की बात हुई थी लेकिन अचानक से लड़के के पक्ष में निकाह के समय सोने की चैन और पल्सर मोटरसाइकिल की जगह अपाचे मोटरसाइकिल की मांग रख दी।

 लड़की पक्ष ने गरीबी का हवाला देते हुए सोने की चैन और मोटरसाइकिल देने में असमर्थता जाहिर की जिसके बाद दूल्हे और दूल्हे के भाई ने शादी करने से मना कर दिया और बारात वापस ले जाने लगे जिसके बाद मामला तूल पकड़ता गया और मारपीट हो गई। हालांकि इस पूरे मामले में थाना इंदिरा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर कार्रवाई में जुट गई है।

Comments
Loading...