शक ने ली एक और पत्नी की जान,मासूम के सर से उठा मां का साया

0 18

शाहजहांपुर — वो अपनी पत्नी बेपनाह मोहब्बत करता था लेकिन ना जाने अचानक क्या हुआ जिसके चलते पति ने अपनी पत्नी को गोली से उड़ा दिया। दिल दहला देने वालाी ये घटना यूपी के शाहजहांपुर की है जहां पति ने पत्नी की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

फिल्हाल पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफतार कर लिया है। तस्वीर में अपने पति के साथ बैठी ये है कंचन जो सिर्फ अब तस्वीर में ही रह गई है। कंचन को उसी पति ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया जिसे वो बेहद प्यार करता था।

Related News
1 of 1,457

दरअसल थाना रौजा क्षेत्र के हाण्डा कालोनी में रहने वाले सुधीर गुप्ता ने सात साल पहले कंचन से लव मैरीज की थी। जिसके बाद दोनों कॉलोनी के ही एक किराये के मकान में रहने लगे। आज तड़के सुबह लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। जब लोग दौड़कर घर के अन्दर पहुंचे तो कंचन खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी हुई थी। कंचन का पति भी बेड के पास बैठा हुआ था और पास में ही लाईसेन्सी बन्दूक भी पड़ी थी।

सनकी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफतार कर लिया और बन्दूक को अपने कब्जे में ले लिया है। परिजनों की माने तो पति ने ही उसकी गोली मारकर हत्या कर की है।सुधीर और कंचन का एक पांच साल का बेटा भी है। सुधीर ने पत्नी को गोली क्यों मारी इस बात का अभी तक खुलासा नही हो पाया है। सूत्रों की माने तो पति सुधीर अपनी पत्नी कंचन पर शक किया करता था जिसे हत्या की खास बजह मानी जा रही है। फिल्हाल पुलिस ने मामला दर्ज करके तफतीश शुरू कर दी है। 

(रिपोर्ट- संजय श्रीवास्तव)

Comments
Loading...