मौत से पहले विवाहिता के दर्द का वीडियो वायरल…

0 18

हाथरस–यूपी के हाथरस में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई। अपनी हत्या होने के शक पर मृतका ने मौत से पहले वीडियो बनाया और फिर सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया।

मौत से पहले ससुरालीजनों से पीड़ित विवाहिता ने बनाया अपने दर्द का वीडियो और अपनी हत्या करने का आरोप अपने ससुरालीजनों पर लगाया। वही कल पीड़ित विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। मामला थाना हाथरस जंक्शन के कस्बा मेंडू का जहाँ एक विवाहिता का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

Related News
1 of 1,457

शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मोनिका गुप्ता पत्नी राहुल गुप्ता निवासी मैंडू का शव उसके घर के बंद कमरे में लटका मिला।वही लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतका के पिता ने  बताया कि मेरी बेटी मोनिका की शादी राहुल के साथ करीब 7 वर्ष पूर्व हुई थी। मोनिका पर दो बेटी और एक बेटा था। उसके ससुराली जन आये दिन दहेज की मांग करते रहते थे। दहेज़ की माँग पूरी न होने पर मेरी बेटी की उसके ससुरालीजनों ने हत्या कर दी। वही पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।हत्या के बाद से विवाहिता के ससुरालीजन फरार हो गए। वही मृतिका का वीडियो वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल होने के बाद इलाका पुलिस फरार आरोपियों की तालश में जुट गई है।  

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)

Comments
Loading...