गुड फ्राइडे की छुट्टी रद्द !

0 16

लखनऊ– शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2018 हेतु घोषितअवकाशों में दिनांक 21 मार्च को हजरत अली के जन्मदिन केअवसर पर अवकाश घोषित किया गया था ,

Related News
1 of 1,457

जिसमें शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त हजरत अली के जन्मदिन 21 मार्च को होने वाले सार्वजनिक अवकाश के स्थान पर दिनांक 31 मार्च को निगोसिएबुल इन्स्ट्रमेन्ट एक्ट-1881 के अधीन सार्वजनिकअवकाश घोषित किया गया है। 

दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने कुछ माह पहले वर्ष 2018 के लिए सार्वजनिक अवकाश (सरकारी छुट्टी) की सूची जारी की थी। प्रदेश सरकार की ओर से जारी सरकारी छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक,  साल 2018 में होने वाली सरकारी छुट्टियों में 25 सार्वजनिक अवकाश (gazetted and restricted) और 30 निर्बंधित अवकाश (Restricted Holiday) का प्रयोजन था। इस लिस्ट के मुताबिक 29 मार्च दिन गुरुवार को महावीर जयंती है। 30 मार्च को गुड फ्राइडे की छुटी होनी थी, लेकिन सरकार ने गुड फ्राइडे की छुट्टी रद्द कर दी। साथ ही बैंको की भी 30 और 31 की छुट्टी रद्द कर दी है। 

Comments
Loading...