इस मुस्लिम परिवार ने नवजात बच्चे का नाम रखा नरेंद्र मोदी,ये थी बड़ी वजह

0 14

गोंडा — 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत ने विपक्ष की सभी रणनीतियों को धराशाई कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्मा एक बार फिर लोगों के सिर चढ़कर बोला है।

Related News
1 of 1,457

यूपी में मोदी लहर के आगे सपा-बसपा गठबंधन का जादू भी नहीं चल पाया। वहीं, यूपी के गोंडा जिले में एक मुस्लिम परिवार ने 23 मई मतगणना वाले दिन जन्मे अपने बेटे का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा है।

दरअसल बच्‍चे के पैदा होने के बाद मैनाज ने इच्‍छा जाहिर की कि बच्‍चे का नाम देश के प्रधानमंत्री के नाम पर रखा जाए। पहले तो लोगों को यह हंसी-मजाक लगा लेकिन जब बच्‍चे की मां अपनी बात पर अड़ी रही तो लोग सोच में पड़ गए।

Comments
Loading...