विकलांगो ने अटल जी का मनाया तेरहवी संस्कार,500 लोगों को खिलाया भोज

0 19

फतेहपुर– भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई का आज उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में विकलांगो ने तेरहवी संस्कार मनाया जा रहा है। शहर के नहर कॉलोनी में आज विकलांगो द्वारा अटल जी का तेरहवी संस्कार मनाया जा रहा है। 

Related News
1 of 1,457

इस तेरहवी संस्कार में पहले हवन और पूजन किया गया। उससे बाद सबसे पहले कन्याओं को भोज कराया जाएगा। इसके बाद लोगों को भी खाना खिलाया जाएगा। इस मौके पर तेरहवी का आयोजन कर रहे दिव्यागों की माने तो अटल जी सभी के प्रेरणा स्रोत रहे हैं और उसी वजह से उन्होंने उनके कर्म कांड को करने का फैसला किया है। शहर के नहर कॉलोनी में बाकायदा हलवाई खाना बना रहे हैं। जहां सबसे पहले कन्या भोज कराया जाएगा। इसके बाद करीब 500 लोगों को भोजन भी खिलाया जाएगा।

(रिपोर्ट – नितेश श्रीवास्तव , फतेहपुर )

Comments
Loading...