गोंडा : स्कूल में बम विस्फोट से फैली दहशत…

0 15

गोंडा — यूपी के गोंडा में तड़के सवेरे एक निजी स्कूल के शौचालय में भयंकर बम विस्फोट हो जाने से अफरा तफरी व दहशत का माहौल बन गया।

विस्फोटक में डेटोनेटर का इस्तेमाल किए जाने से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की भी बदबू आ रही है।बम विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि जँहा शौचालय के दीवाल में एक बड़ा होल हो गया तो वही शौचालय का दरवाजा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Related News
1 of 1,457

जानकारी के मुताबिक खोडारे थाना क्षेत्र के बनगांव में स्थित ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में हुए इस विस्फोट के बाद जांच के दौरान डेटोनेटर 400 मीटर तार व एक खाली बॉक्स भी मिला। गनीमत यह रही कि जिस समय विस्फोट हुआ उस समय स्कूल बंद था, विद्यालय खुले होने के दौरान अगर विस्फोट होता तो बड़ी घटना के होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।

विद्यालय के शौचालय में छिपाकर रखे गए इस विस्फोटक में विस्फोट होने के बाद जहां एक तरफ स्कूल प्रशासन की भूमिका पूरी तरह संदिग्ध नजर आई तो वही दूसरी तरफ खोड़ारे पुलिस की भी भूमिका तब संदिग्ध नजर आई जब सुबह से लेकर कई घंटों तक पुलिस ने इस घटना की जानकारी सार्वजनिक नहीं की।

इस घटना पर जिले के एसपी महेंद्र कुमार ने बताया कि विस्फोट होने की घटना सामने आई है जिसमें जांच कराई गई तो डेटोनेटर और बैटरीनुमा एक बॉक्स, खाली बैग और तार बरामद हुआ है ।फिलहाल अज्ञात के विरुद्ध विस्फोट अधिनियम के साथ आईपीसी की अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है और विद्यालय प्रशासन के साथ साथ अन्य पहलुओं पर भी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।

Comments
Loading...