महिला चिकित्सक से दरिंदगी करने वालों के मारे जाने पर छात्राओं ने मनाया जश्न

0 20

बहराइच–हैदराबाद में चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद किए गए जघन्य हत्याकांड के आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने की सूचना मिलने के बाद जिले में भीखुशी का माहौल दिखाई दिया।

स्कूल की छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सभी ने इसे कुदरत द्वारा दिया गया न्याय बताया है। वहीं शिवसैनिकों ने भी एनकाउंटर की सराहना करते हुए पुलिस टीम को बधाई दी है। बता दें हैदराबाद में नौ दिन पूर्व स्कूटी से घर जा रही एक चिकित्सक के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद उसे पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया था। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश का माहौल था। जिले के विभिन्न संगठनों द्वारा प्रदर्शन भी किया गया था। हैदराबाद के तेलांगाना की पुलिस टीम नवें दिन सभी अभियुक्तों को साथ लेकर घटना का पुर्न परीक्षण करने गई थी। यहां भागने का प्रयास करने पर पुलिस द्वारा सभी को एनकांउटर में मार गिराया गया।

Related News
1 of 162

इसकी सूचना जिले में पहुंची तो सभी के अंदर खुशी की लहर दौड़ गई। तिकोनीबाग स्थित पायनियर स्कूल की छात्राओं ने पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर को कुदरत का न्याय बताया है। सभी ने घटना के नवें दिन ही अभियुक्तों के मारे जाने पर खुशी जताते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...