लखनऊ: फीनिक्स माल के गार्ड को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

0 23

लखनऊ–राजधानी में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कृष्णानगर के फीनिक्स माल के गार्ड को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घायल गार्ड को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया , जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हई है। इस घटना के बाद से पुलिस हरकत में आ गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी कर दी है।

Related News
1 of 1,457

 

कृष्णा नगर पुलिस बूथ के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने मॉल के सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली चलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया यहां से डॉक्टरों ने गार्ड को ट्रॉमा रेफर कर दिया। ट्रॉमा में गार्ड का इलाज चल रहा है।

पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पास में ही पुलिस बूथ होने के बावजूद पुलिस मौके से नदारद थी और सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक गार्ड के पीठ में गोली लगी है। उसका कुछ दिन पहले पैसो के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Comments
Loading...