पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

0 10

बहराइच– पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हाजी रेहान को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रजिस्ट्री डाक से पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी मिली है। पत्र में कानपुर जाते समय किसी घटना के घटित होने और बेटे को निशाना बनाने का हवाला भी दिया गया है।

Related News
1 of 1,457

पत्र मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। शहर के मोहल्ला काजीपुरा निवासी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हाजी रेहान के आवास पर एक सप्ताह पूर्व रजिस्ट्री पत्र आया था। रजिस्ट्री पत्र पहुंचने के बाद उसे खोला गया, तो उसमें धमकी भरा खत मिला। पूर्व चेयरमैन की पत्नी वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष रुबीना रेहान हैं। बीते दिनों छह जनवरी को हुई बोर्ड की बैठक में उन्होंने संविदा भर्ती की धांधली के संबंध में जांच कराने के निर्देश दिए थे। पत्र में लिखा गया था कि किसी गरीब के पेट पर लात मत मारिए। कानपुर रिश्तेदारी में जाते समय कोई भी घटना घटित हो सकती है। बेटे के साथ भी कोई घटना हो सकती है। पत्र मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पूर्व चेयरमैन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

(रिपोर्ट – अमरेंद्र पाठक ,बहराइच )

Comments
Loading...