बाराबंकीःभगवान भोलेनाथ की शरण में पहुंचे अखिलेश यादव,कही ये बड़ी बात…

0 49

बाराबंकी — उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बाराबंकी के रानीगंज में हुए शराब कांड पर पीड़ित परिजनों से मिलकर उनसे बातचीत की।

इसी दौरान उन्होंने महादेवा में पूजा अर्चना करते हुए विपक्षी पार्टियों पर तंज कसा उन्होंने कहा कि औरों की तरह हम व समाजवादी पार्टी पूजा अर्चना करते हुए दिखावा नहीं करती हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि मौके के मुख्यमंत्री जिस आवास में रह रहे हैं उस आवास में सबसे भव्य और सबसे अच्छा मंदिर बनाने का काम हमने किया है।

Related News
1 of 1,457

वहीं अलीगढ़ में हुई रेप कांड में अखिलेश यादव ने दुख जताते हुए कहा कि ये कोई नई घटना नहीं है। इससे पहले हमीरपुर में भी ऐसी घटना को अंजाम अपराधियों द्वारा दिया जा चुका है अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस प्रकार की घटनाएं रुकने वाली नहीं है।अगर लोग पुलिस के पास जाते हैं तो पुलिस के द्वारा उन्हें  टॉर्चर करने का कार्य किया जाता है।अखिलेश यादव ने उदाहरण के तौर पर बहराइच का उदाहरण देते हुए कहा कि बहराइच में एक गरीब व्यक्ति को थाने के अंदर पुलिस के द्वारा पीट-पीटकर मार डाला गया जो काफी निंदनीय है।

वहीं राम मंदिर पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वमान्य है सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पूरा देश स्वीकार करेगा। इसी दौरान अखिलेश यादव ने मायावती के साथ हुए गठबंधन को तोड़ने पर बताया कि अगर मायावती जी ने घर बंधन तोड़ कर अकेले चुनाव लड़ने का मन बनाया है तो समाजवादी पार्टी भी अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

(रिपोेर्ट-विकास चौहान,बाराबंकी)

Comments
Loading...