प्रशासन की लापरवाही से ट्रेन में लगी आग

0 16

मथुरा– रेलवे प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आयी है जहां स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में अचानक आग लग गई।मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 8 पर उस वक्त अफरा तफ़री मच गई जब रायबरेली के लिए कोयले भरकर जा रही मालगाड़ी के एक वैगन में अचानक आग लग गई।

Related News
1 of 1,457

वहीं आग की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया और आग बुझाने के लिए प्रयास तेज किए हालांकि गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना के मुताबिक मालगाड़ी रायबरेली कोयला लेकर जा रही थी। इंजन के पीछे लगे ख़ाली वैगन में कूड़ा करकट पड़ा हुआ था जिसमे आग लग गई। फ़िलहाल रेलवे के अधिकारी आग बुझाने में लगे हैं और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

Comments
Loading...