खाना बनाते समय महिला के दुपट्टे में लगी आग, बुझाने में पति व बहन भी झुलसी

0 20

बहराइच–दरगाह इलाके में एक महिला खाना बना रही थी तभी उसके दुपट्टे  में आग लग गयी देखते-देखते आग पूरे कपड़ों पर फैल गई। बहन को जलता देख छोटी बहन और पति बचाने दौड़े तो उनके कपड़ो में भी आग लग गयी।

Related News
1 of 1,457

दरगाह इलाके के बख्शी पुरा मुहल्ले के चाँद मारी इलाके में लगी आग से झुलसे तीनों लोंगों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन जो महिला खाना पका रही थी वह बचाते-बचाते 90 प्रतिशत जल चुकी थी इसलिए उसको लखनऊ रिफर कर दिया गया है। महिला का पति कम झुलसा था इसलिए उसका इलाज ज़िला अस्पताल बहराइच में चल रहा है और पीड़ित महिला की बहन का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि जिला अस्पताल दो लोग आए थे जिसमें महिला 90% जल गई है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...