अजब प्रेम की गजब कहानी : कैदी के प्यार में डूबी महिला कांस्टेबल ने रचाई शादी

0 27

नोएडा — गैंगस्टर को किसी पुलिसकर्मी से इश्क होने की बातें अकसर फिल्मों में ही दिखायी देता था लेकिन ऐसा ही एक मामला यूपी के नोएडा में सामने आया है। यहा इश्क का नशा एक महिला कांस्टेबल पर इस कदर सवार हुआ कि उसने एक कैदी के  शादी करने का फैसला कर लिया। 

Related News
1 of 1,457

बता दें कि दनकौर कोतवाली क्षेत्र के ठसराना गांव के रहने वाले बदमाश राहुल ने महिला पुलिसकर्मी से शादी कर फिल्मी कहानी को सच कर दिखाया है। दरअसल गैंगस्टर राहुल अनिल दुजाना गिरोह का शार्प शूटर है जिस पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2014 में वो जिले के बहुचर्चित मनमोहन गोयल हत्याकांड में जेल गया था। वो 5 हजार रूपए का इनामी बदमाश भी रह चुका है। 

राहुल जब जेल में बंद था तो महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी बंदी गृह पर थी। ड्यूटी के दौरान दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ा और दोनों छिप-छिप कर मिलने लगे। राहुल के जेल से छूटने के बाद दोनों ने शादी रचा ली। 

Comments
Loading...