नगर पालिका परिषद की पू्र्व चेयरमैन का कोरोना से निधन

0 43

 

कोरोना के बढ़ते मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इतना ही नहीं अब तो मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। नगर पालिका परिषद नवाबगंज की पूर्व चेयरमैन अंजू सिंह का कोरोना की चपेट में आने से बुधवार सांय निधन हो गया।

Related News
1 of 9

एक और भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

उनके निधन की खबर मिलते ही नवाबगंज कस्बे में शोक छा गया है। अंजू सिंह पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज शाम उनका निधन हो गया है। पूर्व चेयरमैन के निधन की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग उनके आवास पर जुट गए हैं।

परिजनों के मुताबिक पूरे प्रोटोकॉल से शव यहां लाया जा रहा है। पूर्व चेयरमैन अंजू सिंह के निधन पर कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण, पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह, चेयरमैन नवाबगंज डा सत्येंद्र सिंह, समेत तमाम लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत होगा।

Comments
Loading...