Etawah: हाईवे पर 6 किसानों की दर्दनाक मौत

0 68

उत्तर प्रदेश के इटावा (Etawah) में उस समय नेशनल हाईवे 2 पर हड़कंप मच गया जब सब्जियों से भरी पिकअप में तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक घुस गया। इस हादसे में मौके पर ही 6 किसानों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक किसान गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें..संभलः सपा नेता व उनके बेटे के हत्यारों को पुलिस ने 6 घंटे में दबोचा

नेशनल हाईवे 2 पर हुआ हादसा…

इटावा (Etawah) जनपद के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 2 पर बकेवर क्षेत्र में रहने वाले 7 किसान पिकअप वाहन के जरिए इटावा नवीन मंडी में सब्जियों को बेचने जा रहे थे तभी आगरा की ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पिकअप में जा घुसा जिसके बाद पिकअप में सवार छह लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Related News
1 of 8

जबकि एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में उपचार किया जा रहा है वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां पर घटनास्थल का मुआयना किया गया । वही बताया जा रहा है कि सभी किसान जनपद इटावा के बकेवर के रहने वाले थे।

ये भी पढ़ें..संभल के बाद अब मेरठ में डबल मर्डर से सनसनी

(रिपोर्ट- विवेक दुबे, इटावा)

Comments
Loading...