धमकी और गाली गलौज से अभियंता को पड़ा हार्ट अटैक

0 20

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में सफाई कर्मचारियों की दबंगई के चलते देर रात नगरपालिका के सहायक अभियंता बीबी सिंह को दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related News
1 of 1,457

डॉक्टर ने उनकी हालत खतरे से बाहर और स्थिर बताई है।उन्हें आईसीयू में रखा गया है।कल सहायक अभियंता को सफाई कर्मचारी नेताओ ने सार्वजनिक रूप ने अभद्रता करते हुए सार्वजानिक रूप से जलील किया और धमकी दी थी।उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने बताया कि श्री सिंह किसी बात को गंभीरता से ले लिया और सदमे में पहुच गए। सहायक अभियंता जलकल बी बी सिंह कल उस समय सफाई कर्मचारियों की भीड़ का शिकार हो गए जब सफाई कर्मचारी एक महीने से रुका हुआ वेतन देने के लिए पालिका का घेराव करने नगरपालिका दफ्तर पहुचे थे।

अधिशाषी अधिकारी की ओर से कर्मचारियों से वार्ता करने के लिए जैसे ही वे कक्ष से बाहर वरामदे में आये सफाई कर्मचारियों ने उन्हें घेर लिया।मीडिया के कैमेरो की मौजूदगी में सफाई कर्मचारी नेताओ ने उन्हें देख लेने की धमकी तक दे डाली।बी बी सिंह प्रयागराज के रहने वाले है।उनके परिजनों को सूचना दे दी गयी है।उनका इलाज किया जा रहा है।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)

Comments
Loading...