मोदी के प्रति दीवानगी ऐसी कि अमेरिका से BJP का प्रचार करने आई यह महिला

0 28

कानपुर–अमेरिका से देश में नरेन्द्र मोदी का प्रचार करने करीब डेढ़ सौ अप्रवासी भारतीय आए हुए हैं जिनमें से एक मंजरी हैं जो कानपुर में अपनी बहन के घर रह कर भाजपा के पक्ष में प्रचार कर रही हैं।

Related News
1 of 1,457

मंजरी आज शाम भाजपा कार्यालय आयीं और मिल जुल कर प्रचार की रणनीति बनायी। अमेरिका के टेक्सास प्रांत के ‌डेलॉस शहर में आईटी क्षेत्र से जुड़ी मंजरी अपने बच्चों को पति के भरोसे छोड़ कर अपने खर्च पर तीन हफ्ते की छुट्टी लेकर कानपुर आयी हैं। मूलतः एटा की रहने वाली मंजरी की शिक्षा कानपुर ‌में ही हुई है। मंजरी ने कहा कि वह योगा डे के बाद से मोदी से प्रभावित हुईं। इसके बाद उनके अनगिनत अच्छे काम हैं जिसके कारण उन्हें और उन जैसे डेढ़ सौ अप्रवासी भारतीयों को भारत आने पर मजबूर होना पड़ा।

मंजरी ने बताया कि अमेरिका में एनआरआई नमो संगठन है जिससे जुड़े होने के कारण उसे यहां आने का मौका मिला। सभी डेढ़ सौ एनआरआई मित्र नमो संगठन के माध्यम से भारत में एक दूसरे से जुड़े हैं। नौ मई को उन सभी को वापस अमेरिका लौट जाना है।

Comments
Loading...