नशे में खाकी ने इस तरह लगाया कानून व्यवस्था को बट्टा…

0 13

बलिया– कोतवाली बलिया क्षेत्र के सिविल लाईन पुलिस चौकी के समीप एक होटल के पास पुलिस  वाहन के चालक ने बुधवार की रात नशे में धुत होकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस शराब के नशे में भिड़े सिपाही को कस्टडी में लेकर जांच में जुटी है |

Related News
1 of 1,457

जिस कानून व्यवस्था की सुधार की बात प्रदेश के मुखिया करते हैं, वहीं इस तरह की नशे में बवाल करते पुलिस कर्मी योगी के साख पर कहीं न कहीं बट्टा लगाते नजर आ रहे है। बलिया कोतवाली क्षेत्र में पुलिस के बज्र वाहन चालक का इस तरह का पब्लिक के साथ बवाल करना पुलिस के विश्वसनीयता और कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न खड़ा करता है। इस घटना के बाद जब खाकी पर सवाल उठने शुरू हुए तो प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नशेडी सिपाही को निलंबित कर दिया है।

(रिपोर्ट-मनोज चतुर्वेदी, बलिया )

Comments
Loading...