स्कूल की छत गिरने से एक दर्जन बच्चे घायल

0 18

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले के ब्लॉक सहपऊ में गांव मीरपुर के प्राथमिक विद्यालय की छत के अचानक गिरने से स्कूल में पढ़ रहे आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए। 

Related News
1 of 1,457

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चार स्कूली बच्चों को उपचार के लिए सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया हैं। गांव के प्रधान के पति की माने तो विद्यालय का भवन काफी जर्जर है। इसकी शिकायत पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई है और आज ये हादसा हो गया। हादसे से स्कूली बच्चों के परिजन नाराज हैं। वहीं एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों हालचाल जाना है। एसडीएम का कहना है कि इस हादसे से संज्ञान लेकर ऐसे अन्य जर्जर स्कूलों को चिन्हित कर उनकी मरम्मत की पहल की जाएगी।

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)

Comments
Loading...