…जब निरीक्षण करने पहुंची डीएम साहिबा बन गईं टीचर

0 46

बहराइच– नगर में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में आज अचानक जिलाधिकारी निरीक्षण करने पहुंची इस मौके पर वहां मौजूद बच्चों को शिक्षा के महत्त्व से अवगत कराते हुये उनसे सवाल पूछे । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व स्कूल परिसर में गंदगी दिखाई दी । 

Related News
1 of 1,457

जिसके बाद उन्होंने वहाँ मौजूद शिक्षकों से साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था करने की हिदायद दी ।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने आज नगर में स्थित अकबरपुरा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय में पढ़ने आये छात्रों से संवाद करते हुये उन्हें शिक्षा के महत्त्व से अवगत कराने के साथ ही सवाल भी पूछे अपने बीच जिलाधिकारी को शिक्षक की भूमिका में देख छात्र काफी खुश नजर आ रहे थे । वही विद्यालय में गंदगी को देख जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद शिक्षकों को परिसर को स्वच्छ रखने की हिदायत देते हुये बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की बात कही ।

(रिपोर्ट – अनुराग पाठक , बहराइच )

Comments
Loading...