निकाय चुनावों में भाजपा ने झोंकी ताक़त,दिनेश शर्मा ने की बीजेपी को जिताने की अपील

0 19

लखनऊ– आशियाना में आज निकाय चुनाव में जीत के लिए भाजपा संगठन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है । आशियाना चौराहे पर आयोजित एक जनसभा में मेयर पद और पार्षद प्रत्याशियों के लिए उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और स्थानीय विधायक और राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने भाजपा को वोट देने की अपील की ।

Related News
1 of 1,457

इस अवसर पर विद्यावती प्रथम से पार्षद प्रत्याशी विमल तिवारी , विद्यावती द्वितीय से कौशलेन्द्र कुमार द्विवेदी व विद्यावती तृतीय से संजय सिंह राठौर मौजूद रहे। साथ में मेयर पद की दावेदार संयुक्ता भाटिया के पुत्र प्रशांत भाटिया ने भी अपनी माँ को जिताने की लोगों से अपील की । 

बता दे कि आशियाना में जनसभा को सम्बोधित करने के बाद डिप्टी सीएम राजाजीपुरम में पारा क्षेत्र में पार्षद प्रत्याशी रेखा सिंह के समर्थन में एक जनसभा को सम्बोधित करने के लिए रवाना हो जायेंगे। 

रिपोर्ट – अंशुमन दुबे , लखनऊ 

Comments
Loading...