डीजल चोरी का वीडियो वायरल, थानेदार व प्रधान पर चला SP का डंडा

0 27

फतेहपुर– यूपी के फतेहपुर जिले में इंडियन आयल व हिंदुस्तान पेट्रोलियम के टैंकरों से प्रधान और थानेदार द्वारा डीजल चोरी किये जाने का जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो एसपी ने थानेदार की थानेदारी छीन लाइन में पहुंचा दिया। 

Related News
1 of 1,457

हम आपको बता दे की औंग थाना क्षेत्र में विगत कुछ महीनो से डीजल चोर सक्रीय है , जो पुलिस की मिलीभगत से इंडियन ऑयल के टैकरो से डीजल चोरी कर पेट्रोल पंप मालिकों को लाखो का चूना लगाने वाला जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। वहीँ औंग प्रधान द्वारा पुलिस की मिलीभगत का वीडियो वायरल हुआ तो एसपी ने एसओ को लाइन हाजिर कर दिया।

वहीँ एसपी ने बताया की एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे एसओ की भूमिका संदिग्ध थी ।जिसे तत्काल प्रभाव से हटाते हुए दूसरे एसओ को तैनात कर दिया गया हैं ।अगर अब इस तरह की शिकायते मिलती हैं कड़ी कार्यवाही की जाएगी |

(रिपोर्ट-नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर)

Comments
Loading...