पहले देवर ने अकेला पाकर किया रेप,फिर पति ने दिया तीन तलाक

पीडिता ने पति,देवर सहित चार लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा,मामले की जांच में जुटी पुलिस

0 43

रामपुर –उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है.यहां एक देवर ने अपनी ही भाभी से दुष्कर्म कर डाला और किसी से बताने पर जान से मार देने की धमकी दी. फिर पीड़िता ने जब पूरी घटना अपने पति को बताई तो उसने अपने भाई पर लगे आरोप को गलत बताते हुए महिला को ही तीन तलाक दे दिया.फिलहाल पुलिस ने पीडित की तहरीर पर पति, देवर सहित 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Related News
1 of 813

बता दें कि रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला रामपुर के थाना अजीम नगर क्षेत्र के दोंकपुरी टांडा गांव का है. यहां गांव की रहने वाली युवती का निकाह 7 साल पहले थाना टांडा क्षेत्र के दड़ियाल निवासी एक युवक से हुआ था. विवाहिता का पति दिल्ली में होटल चलाता है. आरोप है कि महिला के पति की गैर हाजिरी में महिला के देवर ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को यह बात न बताने की धमकी भी दी. जब पीड़िता ने पूरा मामला अपने पति को बताया तो उसके पति ने उसकी एक न सुनी और तीन तलाक दे दिया. पीड़िता के दो बच्चे भी हैं.

जिसके बाद पीड़िता ने इंसाफ के लिए कानून का सहारा लिया और पुलिस को तहरीर दी है.पीड़िता ने अपने घर वालों की मदद से थाने पहुंचकर अपने पति व देवर सहित 4 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने, दहेज एक्ट और मुस्लिम महिला तलाक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है.वहीं पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Loading...