यूपी बोर्डः सुबह – सुबह डिप्टी सीएम का उड़नदस्ता पहुंचा हरदोई

0 41

हरदोई– यूपी बोर्ड परीक्षाओं को योगी सरकार काफी गंभीरता से ले रही है और इसीलिए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा एक्शन में नजर आ रहे हैं। दिनेश शर्मा ने आज सुबह – सुबह हरदोई पहुंचकर कई विद्यालयों में बोर्ड परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। 

सुबह लगभग 8:00 बजे हेलीकॉप्टर से हरदोई पुलिस लाइन पहुंचे दिनेश शर्मा ने पहले तो अधिकारियों से बातचीत की और उसके बाद जीआईसी , जीजीआईसी, वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज और उसके बाद शहर के अन्य विद्यालयों में जाकर औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इस दौरान जिला प्रशासन का अमला उनके आगे पीछे दौड़ता हुआ दिखाई दिया।

पढ़ें :- यूपी बोर्डःउड़नदस्ता बना डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर, किया ताबडतोड़ निरीक्षण

Related News
1 of 1,457

बता दें यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कल 6 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। योगी सरकार इन परीक्षाओं को काफी गंभीरता से ले रही है। इसी के चलते डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा स्वयं ही जांच स्क्वाड की तरह जगह – जगह पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। कल पहले दिन की परीक्षा में डिप्टी सीएम का उड़नदस्ता जौनपुर पहुंचा था। 

(रिपोर्ट -सुनील अर्कवंशी , हरदोई )

 

 

 

Comments
Loading...