फंदे से लटकता मिला महिला डॉक्टर का शव, जांच में जुटी पुलिस

0 248

बहराइच:शहर के रायपुर राजा चैकी क्षेत्र अंतर्गत एक डॉक्टर महिला की संदिध परिस्थितियों में मौत हो गई। डॉ महिला का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की सूचना पर सीओ सिटी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। डॉ की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौत का स्पष्ट कारण पता लगाने मे पुलिस जुटी हुई है। परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Related News
1 of 163

देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रायपुर राजा चौकी स्थित है। इस क्षेत्र में डॉ0 राजेश कुमार मिश्र का आवास स्थित है। डाक्टर यहां अपनी मां, भाई व अपनी पत्नी डॉ0 शक्ति शुक्ला के साथ यहाँ रहते थे। शनिवार को डाक्टर अपने बडे भाई के साथ बलरामपुर में भाभी को लाने गए थे। जैसे ही वह बलरामपर पहुंचे थे वैसे ही घर से मां का फोन गया कि डाक्टर की पत्नी ने अपने कमरें में दुपटटा से लटककर फांसी लगा कर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर सीओ सिटी टीएन दूबे व देहात कोतवाल मनोज मिश्रा दलबल के साथ पहुंचे और फंदे से लटक रहे शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

देहात कोतवाल ने बताया कि महिला डाक्टर लखनउ के मोहनलालगंज में संविदा पद पर तैनात थी। वह कुछ दिन से यहां बहराइच आई हुई थी। इनके पति भी लखनउ में ही हौम्योपैथिक के डाक्टर है। बहराइच में भी दो दिन मरीज को देखते थे। परिजनों व आसपास के लोगों से पूछने पर बताया गया कि महिला कुछ डिप्रेशन में थी। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। मृतिका डाक्टर के एक तीन साल का बच्चा भी है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...