सास के तानो से तंग आकर बहू ने नदी में लगाई छलांग

0 65

शाहजहांपुर –यूपी के शाहजहांपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां सास के तानों से तंग आकर एक बहू ने नदी मे छलांग लगा दी। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने जब महिला को नदी मे कूदते देखा उसी वक्त पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने महिला को नदी से निकालने के बाद जिला अस्पताल मे भर्ती कराया।

Related News
1 of 1,457

बता दें कि मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलीजई का है यहां कि निवासी शमीम की 40 वर्षीय पत्नी रेहाना ने नदी मे छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला रेहाना ने पुलिस को बताया कि वह, उसका पति और उनका जेठ इब्राहिम अपनी दुकान पर गए तो उसके कुछ देर बाद उसकी सास घर में काम करने को लेकर विवाद करने लगी।

आरोप है कि आये दिन उसकी सास काम करने को लेकर उससे लड़ती रहती है, जिससे वह परेशान हो चुकी थी। मंगलवार को भी वह ज्यादा परेशान हो चुकी थी। उसने अपनी जिंदगी को खत्म करने की ठान ली और वह राजघाट चौकी के पास आई। वहां पर नदी मे छलांग लगा दी लेकिन पुलिस और आसपास के लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया। फिलहाल पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

Comments
Loading...