दबंगो ने पकौड़े बेचने वाले नाबालिग पर डाला खौलता तेल

0 14

फतेहपुर– जिले के सदर कोतवाली के एक गांव में दिल दहला देने वाला सनसनी खेज मामला सामने आया है। मोबाईल चोरी के शक में गांव के ही दबंगों ने पकौड़े की दुकान लगाने वाले मासूम के ऊपर गरम तेल की कढ़ाई पलट दी। जिससे पीड़ित नाबालिग बुरी तरह झुलस गया और दबंग मारपीट करते हुए भाग निकले। वहीं आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस मामले में लीपा-पोती करने में जुटी हुई है।

Related News
1 of 1,457

मामला सदर कोतवाली के चौफेरवा गांव का है, जहां पीड़ित छोटी सी दुकान लगाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करता है। लेकिन गांव के दबंगों का परिवार हमेशा उसे परेशान करता रहता था। छोटी-छोटी बातों में उससे पहले भी कई बार झगड़ा कर चुके हैं। आज सुबह भी करीब आधा दर्जन लोग उसकी दुकान पर पहुंचे और मोबाईल चोरी का अरोप लगाकर उसके साथ मारपीट करने लगे। 

विवाद होता देख पीड़ित के परिजन भी मौके पर इकट्ठा हो गए। तभी दबंगों ने परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट करते हुए भट्ठी में चढ़ी कढ़ाई में रखा खौलता हुआ तेल उसी के ऊपर डाल दिया। जिससे पीड़ित नाबालिग बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके परिजन पूरी तरह जल चुके बेटे को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है। 

(रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर)

Comments
Loading...