लोटा पार्टी का विरोध करने पर दबंगो ने गर्भवती महिला को पीटा, हुआ गर्भपात

0 30

हमीरपुर– देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत खुले में शौच का विरोध करना एक महिला को इस कदर भारी पड़ गया कि उसकी जान पर बन आई। दंबगो ने गर्भवती महिला को बुरी तरह पीटा।

Related News
1 of 1,457

इस दौरान महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की दर्दनाक मौत हो गई। पीड़ित महिला जिला अस्पताल में भर्ती है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला बिवांर थाने के नियुरिया गांव का है। यहां के रहने वाले नवल किशोर की 28 साल की गर्भवती पत्नी रीता देवी स्वछच्ता अभियान से बहुत प्रभावित है। वो अपने गांव में खुले में शौच जानेवालों को रोकती रहती है।

खुले में शौच को रोकने से गांव के दबंग रीता देवी से चिढ़ गए और रीता देवी को सबक सिखाने के लिए एक राय होकर उसपर जानलेवा हमला कर दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे रीता देवी के पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दबंग खुलेआम घुम रहे हैं। जो पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान है।

Comments
Loading...