बिना हेलमेट वाहन चला रहे 32 पुलिसकर्मियों का कटा चालान

0 15

फतेहपुर– देश में बढ़ते एक्सीडेंट की घटनाओ को लगाम लगाने के ट्रैफिक पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एसपी ने अपने ही महकमे के लापरवाह पुलिसकर्मियों का चालान काटकर बड़ी कार्यवाही की। 

Related News
1 of 1,457

जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आज अचानक एसपी ने पुलिस कार्यालय का आकस्मिक निरिक्षण किया जहाँ बिना हेलमेट के दर्जनों बाइके पुलिस ऑफिस में खड़ी देख एसपी साहब से टीएसआई को बुलाकर लापरवाह पुलिस कर्मियों का चालान कटवाया। वहीँ एसपी ने बताया की बिना हेलमेट के बाइक चालकों के चालान काटा जा रहा है जिसे देखते हुए चालान काटने वाले पुलिस कर्मी भी लापरवाही करते है जो बिना हेलमेट के बाइक चलाते थे। 

आज 32 पुलिसकर्मियों की बाइक का चालान काटकर कार्यवाही की गई, जिससे यह सन्देश पब्लिक के बीच जाये की बिना हेलमेट घर से बाहर न निकले। इस कार्यवाही के बाद लोगो में जागरूकता फैलेगी |

(रिपोर्ट-नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर)

Comments
Loading...