वाह री यूपी पुलिस! अनशनकारियों के हाथों में ही डाल दी हथकड़ी

0 52

औरैया/दिबियापुर– बड़े साहब को खुश करने के लिए अधिकारी व पुलिस मानवता को दरकिनार कर जाने क्या-क्या कर बैठती है। काफी समय से दिबियापुर में शमशान व कब्रिस्तान की जगह को मुक्त कराने के लिए अनशन पर बैठे दो सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत चार अनशनकारियों को जबरन अनशन स्थल से उठा लिया और उनके हाथों में हथकड़ी डालकर एसडीएम की कोर्ट में पेश कर दिया।

गौरतलब है कि दिबियापुर कस्बा में शमशान व कब्रिस्तान पर हो चुके अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग को लेकर मसीद क़ादरी पूर्व सभासद श्रीकृष्ण पिछड़ा समेत कई हिन्दू व मुस्लिम समाज एक साथ अनशन पर बैठें हुए है।अभी तक प्रशासन शांत रहा।शुक्रवार को जब अनशनकारियों ने सीएम को ज्ञापन देने की बात कही तो पुलिस ने मसीद कादरी व श्रीकृष्ण पिछड़ा समेत चार लोगों को अनशन स्थल से उठा लिया।

Related News
1 of 1,457

अनशनकारी मसीद कादरी ने कहा आज लोकतांत्रिक देश का नागरिक होने के नाते मैं धरना प्रदर्शन कर रहा था पर जिस प्रकार मुझे व अन्य को बेवजह धरना प्रदर्शन से उठाकर पुलिस हिरासत में लिया गया।जो बेहद ही शर्मनाक है ।

पुलिस के इस उत्पीड़न पर अनशन पर बैठे श्रीकृष्ण पिछड़ा ने कहा कि अधिकारी भू माफियाओ के दबाब में आकर मुझ पर अनैतिक कार्यवाही कर रहे है। इस देश मे आज के समय भू माफियाओ को जिस तरह से शासन-प्रशासन ने सरंक्षण दे रखा है वो सरंक्षण एक दिन उन्ही को ले डूबेगा। राष्ट्रपिता गांधी जी को भी हक़ की लड़ाई के लिए जेल जाना पड़ा था पर परन्तु तब अंग्रेजो का शासन था पर आज लोकतांत्रिक देश मे चुनी हुई सरकार के अधिकारियों द्वारा निर्दोषों पर कार्यवाही किया जाना देश की हकीकत को दर्शाता है।

(रिपोर्ट- वरूण गुप्ता, औरैया )

Comments
Loading...