खौफनाकः मासूम बच्ची को नोंच-नोंचकर खा गए आदमखोर कुत्ते

0 145

सहारनपुर –उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बदमाशों के साथ आदमखोर कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।यहां आये दिन आदमखोर कुत्ते बुजुर्गों और मासूम बच्चों को अपना शिकार बना रहे हैं।

Related News
1 of 1,457

साल 2017  की बात करें तो एक साल में अलग-अलग जगहों पर एक दर्जन से ज्यादा मासूम और बुजुर्ग कुत्तों का शिकार हो चुके हैं।ताज़ा मामला सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान इलाके के गांव मल्हीपुर का है। जहां घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला। परिजनों के मुताबिक गांव मल्हीपुर में सोमवार की देर शाम शमसाद की डेढ़ वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी।

तभी उसी समय आदमखोर कुत्तों का एक झुंड वहां आ गया और मासूम को जबड़े में दबोचकर खेत में ले जाकर उसे नोंच डाला।वहीं बच्ची की चीख पर ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने किसी प्रकार बच्ची को कुत्तों के झुंड से छुड़वाया। लेकिन तब तक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।

आनन-फानन में ग्रामीण बच्ची को सहारनपुर जिला अस्पताल के लिए लेकर दौड़, पर बीच रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से एक ओर जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।वहीं दूसरी ओर पूरे इलाके में दहशत का महौल बना हुआ है।

Comments
Loading...